राजस्थान निकाय चुनाव: 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

राजस्थान निकाय चुनाव: 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

जयपुर: 14 सितंबर को मतगणना होगी. पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद सभी 309 निकायों की मतगणना एक साथ होगी. मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारियां की. मतगणना केंद्रों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की व्यवस्था रहेगी. 

राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि मतगणना शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए. 14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. मतगणना के दिन गणेश चतुर्थी का त्यौहार होने के कारण व्यवस्थाओं में आंशिक परिवर्तन किया गया. 

जयपुर नगर निगम के चुनावों की मतगणना भवानी निकेतन कॉलेज में होगी. मतगणना के दिन विजय जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा. कानून-व्यवस्था के मद्देनजर फैसला लिया. जीत के बाद प्रत्याशी प्रमाणपत्र लेकर घर पर समर्थकों के साथ जश्न कर सकेंगे. विजय जुलूस में असामाजिक तत्व भड़काऊ नारे लगाकर माहौल खराब कर सकते हैं.

राजस्थान निकाय चुनाव: 
-14 सितंबर को होगी मतगणना
-पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद सभी 309 निकायों की मतगणना एक साथ होगी
-मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरी तैयारियां की
-मतगणना केंद्रों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की रहेगी व्यवस्था
-राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा 
-मतगणना शांतिपूर्ण और समयबद्ध तरीके से कराने के निर्देश
-14 सितम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना 
-मतगणना के दिन गणेश चतुर्थी का त्यौहार होने के कारण व्यवस्थाओं में आंशिक परिवर्तन
-जयपुर नगर निगम के चुनावों की मतगणना भवानी निकेतन कॉलेज में होगी
-मतगणना के दिन विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
-कानून-व्यवस्था के मद्देनजर लिया फैसला
-जीत के बाद प्रत्याशी प्रमाणपत्र लेकर घर पर समर्थकों के साथ कर सकेंगे जश्न
-विजय जुलूस में असामाजिक तत्व भड़काऊ नारे लगाकर माहौल खराब कर सकते हैं