राजस्थान के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल, भजनलाल शर्मा कल दिखाएंगे 128 नई बसों को हरी झंडी

राजस्थान के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल, भजनलाल शर्मा कल दिखाएंगे 128 नई बसों को हरी झंडी

जयपुरः प्रदेश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल 128 नई बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. रोडवेज के बेडे़ में 128 हाईटेक और प्रदूषण मानक युक्त बसें शामिल होंगी. साथ ही प्रदेश में अलग-अलग आगारों में नई ब्लू लाइन बसों का आवंटन होगा. एक माह में कुल 300 बसें रोडवेज बेड़े में जोड़ी गई है. 

साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ग्रामीण बस सेवा का भी शुभारंभ करेंगे. ग्रामीण बस सेवा का नाम 'आपणी बस-राजस्थान रोडवेज' रखा गया है. दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक परिवहन सुविधा पहुंचेगी. आदिवासी और मरुस्थलीय क्षेत्रों को यात्री परिवहन लाभ मिलेगा. बसों में सरकार की सभी निःशुल्क व रियायती यात्रा सुविधा मिलेगी. 

रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल पर ग्रामीण बसों का संचालन होगा. आमजन की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनाई गई है. मुख्यमंत्री डीलक्स बसों में केटरिंग सुविधा की शुरुआत करेंगे. वॉल्वो, स्केनिया और AC बसों में भी सुविधा मिलेगी. रेलवे और हवाई यात्रा की तर्ज पर रोडवेज में कैटरिंग सुविधा होगी. यात्रियों को सीट पर ही पेय और खाद्य सामग्री मिलेगी. सुबह, दोपहर और शाम को तयशुदा मैन्यू उपलब्ध होगा.