Rajasthan Tourism: राजस्थान तेजी से उभर रहा 'वाटर टूरिज्म' के नक्शे पर, झीलों की नगरी उदयपुर सबसे आगे

Rajasthan Tourism: राजस्थान तेजी से उभर रहा 'वाटर टूरिज्म' के नक्शे पर, झीलों की नगरी उदयपुर सबसे आगे

जयपुरः वाटर टूरिज्म के नक्शे पर राजस्थान तेजी से उभर रहा है धोरों, किलों और महलों के बाद अब 'वाटर टूरिज्म' नया अनुभव है. प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक पर्यटन स्थलों पर सैलानियों को वाटर सफारी भा रही है. झीलों की नगरी उदयपुर वाटर टूरिज्म के मामले में सबसे आगे है. यहां पिछोला झील, फतह सागर और उदयसागर झील में पहले से ही बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है. 

यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक नौकायन का आनंद ले रहे है. पर्यटन विभाग अब गोवर्धन सागर में भी बोटिंग की तैयारी कर रहा है. वहीं पिछोला झील में इलेक्ट्रिक क्रूज शुरू किया जाएगा. साथ ही अजमेर, अलवर, कोटा, जोधपुर, माउंट आबू, जैसलमेर, बांसवाड़ा, बूंदी और भरतपुर भी वाटर टूरिज्म को बढ़ावा दे रहे है.