जयपुरः आईपीएल में राजस्थान ने 'रॉयल' जीत दर्ज की. बेबी सिक्सर किंग' वैभव सूर्यवंशी के तूफान में हैदराबाद उड़ती नजर आई. राजस्थान ने एलिमिनेटर में हैदराबाद पर 47 रन से दमदार जीत दर्ज की. राजस्थान ने 20 ओवर में 244 रन का विशाल लक्ष्य दिया. जवाब में खिताब के लिए प्रबल दावेदार मानी जाने वाली हैदराबाद 196 रन ही बना सकी.
वैभव ने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी ने हैदराबाद के हौसले पस्त किए. वैभव ने 12 छक्के, 5 चौके यानी 92 रन मात्र बाउंड्री से बनाए. IPL के एक सीजन में क्रिस गेल के 59 छक्कों का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया. अब तक इस सीजन में वैभव 65 छक्के जड़ चुके. अब राजस्थान फाइनल से मात्र एक कदम दूरी पर है. क्वालिफायर-2 राजस्थान का मुकाबला 29 मई को गुजरात से होगा. जहां जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.