जयपुरः प्रदेश में हीटवेव से राहत मिली है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन-रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई है. मार्च के आखिरी दिनों में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इस हफ्ते में आधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. आगामी दिनों में भी बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहेगा.
26-27 मार्च को पूर्व व उत्तरी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. 28 से 31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में असर होगा. मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है.