जयपुर: जल जीवन मिशन में 979.27 करोड़ रुपए के फर्जी दस्तावेजों से टेंडर देने से जुड़े प्रकरण में रिटायर्ड IAS व तत्कालीन ACS PHED सुबोध अग्रवाल 13 अप्रैल तक रिमांड पर सौंपा. ACB ने पूछताछ के लिए अदालत से 5 दिन का रिमांड मांगा था.
सुबोध अग्रवाल की ओर से एडवोकेट सहजवीर बावेजा ने रिमांड अर्जी का विरोध किया. प्रकरण में 17 फरवरी से फरार सुबोध अग्रवाल को कल दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था. फरार अन्य आरोपी जितेन्द्र शर्मा, मुकेश गोयल एवं संजीव गुप्ता भगौड़ा घोषित हो चुके है.
सुबोध अग्रवाल सहित चारों आरोपियों के खिलाफ 13 मार्च को गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे. प्राथमिक जांच करने के बाद ACB ने 30 अक्टूबर, 2024 को मुकदमा दर्ज किया था. मामले में दिनेश गोयल, कृष्णदीप गुप्ता, शुभांशु दीक्षित, सुशील शर्मा, विशाल सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव, डीके गौड़, महेंद्र प्रकाश सोनी, मुकेश पाठक व निरिल कुमार जेल में है.