रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की हुई मौत, दो घायल

रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की हुई मौत, दो घायल

सीकर : सीकर के रींगस में सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई है. रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. कार और सवारी गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हुई. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए.

सवारी गाड़ी चालक और कार सवार दो युवकों की मौत हो गई. खाटू रोड स्थित लांपुवा के पास हादसा हुआ है. देर रात करीब 2 बजे की घटना बताई जा रही है. ASI सांवताराम गुर्जर ने जानकारी दी है.

सीकर के रींगस में सड़क हादसे में तीन की मौत 
-रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर भीषण सड़क हादसा
-कार और सवारी गाड़ी में हुई आमने-सामने की भिड़ंत
-हादसे में तीन युवकों की हुई मौत, दो अन्य हुए घायल
-सवारी गाड़ी चालक और कार सवार दो युवकों की हुई मौत
-खाटू रोड स्थित लांपुवा के पास हुआ हादसा
-देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही घटना
-ASI सांवताराम गुर्जर ने दी जानकारी