जयपुर : सरस घी 20 रुपए लीटर तक महंगा हुआ. कंज्यूमर पैक में 20 रुपए और बल्क पैक में 10 रुपए लीटर सरस घी महंगा हुआ. घी की बढ़ी हुई दरें आज से लागू हुई. राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी के दामों में बढोतरी के आदेश किए जारी.
सरस साधारण घी का एक लीटर मोनो कार्टन पैक 551/- रुपए के स्थान पर अब 571/- रुपए मिलेगा. वही आधा लीटर मोनो कार्टन पैक 277 रुपए के स्थान पर 287 रुपए में मिलेगा. गाय के घी का एक लीटर मोनो कार्टन पैक 570 रुपए के स्थान पर अब 590 रुपए में मिलेगा.
सरस साधारण घी का 15 किलो टिन पैक 9345/-रुपये के स्थान पर अब 9495/- रुपए में मिलेगा. सरस गाय के घी का 15 किलो टिन पैक 9630/- रुपए के स्थान पर अब 9780/- रुपए में मिलेगा. सरस साधारण और गाय के 5 लीटर टिन पैक्स में भी 20 रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई.
सरस घी 20 रुपए लीटर तक हुआ महंगा:
-कंज्यूमर पैक में 20 रुपए और बल्क पैक में 10 रुपए लीटर महंगा हुआ सरस घी
-घी की बढ़ी हुई दरें आज से हुई लागू
-राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने सरस घी के दामों में बढोतरी के आदेश किए जारी
-सरस साधारण घी का एक लीटर मोनो कार्टन पैक 551/- रुपए के स्थान पर अब 571/- रुपए
-आधा लीटर मोनो कार्टन पैक 277 रुपए के स्थान पर 287 रुपए में मिलेगा
-गाय के घी का एक लीटर मोनो कार्टन पैक 570 रुपए के स्थान पर अब 590 रुपए में मिलेगा
-सरस साधारण घी का 15 किलो टिन पैक 9345/-रुपये के स्थान पर अब 9495/- रुपए में मिलेगा
-सरस गाय के घी का 15 किलो टिन पैक 9630/- रुपए के स्थान पर अब 9780/- रुपए में मिलेगा
-सरस साधारण और गाय के 5 लीटर टिन पैक्स में भी 20 रुपए प्रति लीटर की दर से की गई बढ़ोतरी