देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने सरकार को दिया 8,813 करोड़ रुपए का डिविडेंड, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी की साझा

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने सरकार को दिया 8,813 करोड़ रुपए का डिविडेंड, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी की साझा

नई दिल्ली : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने सरकार को 8,813 करोड़ रुपए का डिविडेंड दिया है. SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को डिविडेंड चेक सौंपा है. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए डिविडेंड भुगतान की औपचारिकता पूरी की गई है.

मार्च तिमाही में SBI का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 6% बढ़कर 19,684 करोड़ रुपए पहुंचा है. पिछले वर्ष की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट 18,643 करोड़ रुपए था. बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 4% बढ़कर 44,380 करोड़ रुपए रही है. मजबूत कोर बैंकिंग प्रदर्शन से मुनाफे और ब्याज आय में बढ़ोतरी दर्ज की है. वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर डिविडेंड प्राप्त होने की जानकारी साझा की है.

SBI ने सरकार को दिया 8,813 करोड़ का डिविडेंड
-SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सौंपा चेक
-वित्त वर्ष 2025-26 के लिए डिविडेंड भुगतान की औपचारिकता पूरी
-मार्च तिमाही में SBI का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 6 फीसदी की बढ़ोतरी 
-SBI का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पहुंचा 19 हजार 684 करोड़ रुपए
-पिछले वर्ष की समान तिमाही में नेट प्रॉफिट था 18 हजार 643 करोड़ रुपए 
-बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 4% बढ़कर 44 हजार 380 करोड़ रुपए
-मजबूत कोर बैंकिंग प्रदर्शन से मुनाफे और ब्याज आय में बढ़ोतरी दर्ज
-एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के लिए भी 17.35 रुपए प्रति शेयर दिया डिविडेंड