VIDEO: स्कूली बच्चों की बस रेलवे अंडरब्रिज के नीचे फंसी, मावली इलाके में बोयना रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे की घटना

उदयपुर: उदयपुर में स्कूली बच्चों की बस रेलवे अंडरब्रिज के नीचे फंस गई. ग्रामीणों की मदद से बस को बाहर निकाला. मावली इलाके में बोयना रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे की घटना है. करीब 15 बच्चे स्कूली बस में सवार थे. उदयपुर के झाड़ोल में देर रात से बारिश हो रही है. झाड़ोल ओगणा, झाड़ोल गोगुंदा सहित अन्य मार्ग बाधित हुए. वेलनिया में नहाने गए दो युवक नदी में बह गए. ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर दोनों युवकों को सकुशल निकाला. युवक की बाइक नदी में बही. मानसी,उंडासिया,वाकल सहित कई नदी नाले उफान पर है. 

नदी नालों और जलाशयों में लगातार पानी की आवक:

झाड़ोल उदयपुर हाईवे NH-58E पर कई जगह पत्थर गिरे. सलूम्बर में पहले सोमवार पर इंद्रदेव ने महादेव जी का अभिषेक किया. कल शाम से आज सुबह तक इंद्रदेव बरस रहे. ब्लॉक में झल्लारा पानी पानी हुआ,सबसे ज्यादा 109mm बारिश हुई. सेमारी में 57MM,सराड़ा में 54MM,सलूम्बर उपखंड में 33 MM बारिश हुई. सबसे कम जिले के लसाड़िया ब्लॉक में महज 15 MM बारिश हुई. क्षेत्र में नदी नालों और जलाशयों में लगातार पानी की आवक हो रही है. कहीं कहीं मार्ग अवरुद्ध होने के भी समाचार मिल रहे है.

 राउमावि खेताखेड़ा विद्यालय परिसर में भरा पानी:

सावन के पहले सोमवार पर गोगुंदा क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है. बारिश में भी भक्त भीगते हुए शिवालय पहुंच रहे  है. शिवालयों में अल सुबह से दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी. बम बम भोले,हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंज रहे है. भक्त भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक कर रहे है. भोलेनाथ को भक्त दूध, बिल्व पत्र सहित कई सामग्री चढ़ा रहे है. वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही है. राउमावि खेताखेड़ा विद्यालय परिसर में पानी भर गया. 
स्कूल के कक्षा कक्षों में पानी भर गया. पानी में होकर बच्चे व अध्यापक स्कूल पहुंचे. भींडर पंचायत समिति के सारगपुरा का मामला है.