BRICS समिट में पीएम मोदी बोले- विश्व में तनाव बढ़ रहा, कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता

BRICS समिट में पीएम मोदी बोले- विश्व में तनाव बढ़ रहा, कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता

नई दिल्लीः BRICS समिट में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का स्वागत है, दुनिया पर तनाव का असर है. विश्व में तनाव बढ़ रहा है. हर चुनौतियों को समय पर पहचानना होगा. हम चार स्तंभों पर आगे बढ़ेंगे. कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता है. तनाव के चलते सप्लाई चेन पर असर. 

मोदी ने कहा कि महामारियां, जलवायु आपदा और सप्लाई चेन में रुकावट ने दिखाया है कि आज की आपस में जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता. इसलिए हमने ब्रिक्स समूह में रेजिलिएंस बढ़ाने पर विशेष बल दिया है. उन्होंने कहा कि चुनौतियों को तुरंत पहचानना, उनके लिए तैयार होना और तुरंत कार्रवाई करना भी उतना ही आवश्यक है.    

इसी सोच के साथ इंफेक्शियस डिसीज के प्रिवेंशन और रिस्पॉन्स के लिए ब्रिक्स इंटीग्रेटेड अर्ली वॉर्निंग सिस्टम पर सहमति बनी है. डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए अर्ली वॉर्निंग डेटा इंटिग्रिशन गाइडलाइन तैयार की गई है.