मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, शांति हमारे भीतर से होती है शुरू, स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी बोले, शांति हमारे भीतर से होती है शुरू, स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मई महीने की शुरुआत एक पावन अवसर के साथ होने जा रही है. कुछ ही महीनों में हम बुद्ध पूर्णिमा मनाएंगे. मैं आप सभी देशवासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं. भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है. उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं. दक्षिण अमेरिकी के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचार को आगे बढ़ा रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में अब 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी यानी गांधी जी की पुण्यतिथी तक गणतंत्र का महोत्सव मनाया जाता है, इसी का अहम हिस्सा होता है 'बीटिंग रिट्रीट'. आपने देखा होगा कि यह समारोह अलग-अलग बैंड्स की विविध संगीत परंपरा को दर्शाता है, बीते कुछ सालों से इसमें भारतीय संगीत का समावेश बढ़ा है. इस साल का बीटिंग रिट्रीट समारोह बहुत यादगार था.

पीएम मोदी ने कहा कि इस माह की शुरुआत में फ्रांस में यूरोपीय गर्ल्स गणितीय ओलंपियाड का आयोजन हुआ था. यह दुनिया के सबसे सम्मानित प्रतियोगिताओं में से एक है, इसमें हमारे बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया. मुझे इस टीम पर बहुत गर्व है, इसमें मुंबई की श्रेया, तिरुवनंतपुरम की संजना, चेन्नई की शिवानी और कोलकाता की श्रीमोयी शामिल थी. इसमें हमारी टीम विश्व में छठे स्थान पर रही. श्रेया ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, संजना ने सिल्वर तो शिवानी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.