गुलाबीनगरी में दीपावली पर आज से विशेष यातायात व्यवस्था, बापू बाजार सहित इन स्थानों पर नो-व्हील जोन घोषित

गुलाबीनगरी में दीपावली पर आज से विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी. आज से शहर में रात 8 बजे से 9 बजे तक व्यवस्था लागू होगी. बापू बाजार, नेहरू बाजार, इंदिरा बाजार और अन्य स्थान नो-व्हील जोन घोषित रहेगा. परकोटे में रोशनी देखने वालों को अजमेरी गेट से प्रवेश
विस्तार में

जयपुरः गुलाबीनगरी में दीपावली पर आज से विशेष यातायात व्यवस्था की जाएगी. आज से शहर में रात 8 बजे से 9 बजे तक व्यवस्था लागू होगी. बापू बाजार, नेहरू बाजार, इंदिरा बाजार और अन्य स्थान नो-व्हील जोन घोषित रहेगा. परकोटे में रोशनी देखने वालों को अजमेरी गेट से प्रवेश मिलेगा. 

परकोटा, एमआई रोड, अशोका मार्ग, भगवानदास रोड, पृथ्वीराज रोड, टोंक रोड, जेएलएन मार्ग, संसार चंद्र रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर पार्किंग निषेध रहेगी. एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी. घाटगेट से मिनर्वा सर्किल की ओर जाने के लिए यातायात डायवर्जन किया गया. ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से की विशेष व्यवस्था का पालन करने की अपील की.