जम्मू कश्मीर: मुख पर भोले का नाम, आंखों में दर्शन की आस. बम-बम भोले के जयघोष के साथ बाबा बफार्नी की ओर आस्था के कदम बढ़ रहे है. कड़ी सुरक्षा के बीच बम-बम भोले के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी की ओर तीसरा जत्था बढ़ा. श्री अमरनाथ यात्रा का तीसरा जत्था जम्मू से कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ.
कुल 4,812 श्रद्धालु 259 वाहनों के काफिले के साथ बालटाल और पहलगाम के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुए. इस जत्थे में 3,434 पुरुष, 966 महिलाएं, 11 बच्चे, 244 साधु और 157 साध्वियां शामिल है. इनमें 2,041 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से, जबकि 2,771 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से यात्रा कर रहे है.
यात्रियों के भारी उत्साह के चलते हर-हर महादेव के जयघोष से कश्मीर गूंजा. पहले दिन 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए. 57 दिनों तक पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा चलेगी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है.