शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी, BSE सूचकांक में 350 अंकों की मंदी

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी, BSE सूचकांक में 350 अंकों की मंदी

जयपुर: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही मंदी चल रही है. सुबह शुरुआती कारोबार में रही BSE सूचकांक में 350 अंकों की मंदी है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नकारात्मक रुझान और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण मंदी का रुख बना हुआ है.

आज सुबह शेयर बाजार का हाल है. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 292.82 अंकों की गिरावट है. जबकि NSE सूचकांक में 65.70 अंकों की गिरावट है. 77,787.14 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.38 फीसदी की मंदी है. 24,330.15 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. 

NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.27 फीसदी की गिरावट है. एशियाई बाजारों में भी आज भी तेजी, इसके बावजूद भारतीय बाजारों में गिरावट है. जापान, जकार्ता, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया के कोस्पी में सुधार है. हांगकांग, चीन के शंघाई और ताइवान के शेयर बाजारों में फिलहाल गिरावट चल रही है.