जयपुर: शेयर बाजार में फिर गिरावट दर्ज हुई है. आज कारोबारी सत्र की शुरुआत BSE सूचकांक में ही 600 अंक लुढ़का है. पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका से शेयर बाजार टूटे हैं. प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट रुख है, कच्चे तेल के भाव भी मामूली बढ़े हैं. आज सुबह शेयर बाजार का हाल है.
आज फिलहाल BSE सूचकांक में 489.53 अंकों, NSE सूचकांक में 149.60 अंकों की गिरावट है. 77,691.19 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.63 फीसदी की मंदी है. 24,249.10 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.61 फीसदी की मंदी है.
भारत में हल्की तेजी, अधिकतर एशियाई बाजारों में आज गिरावट का रुख है. हांगकांग और चीन के शंघाई को छोड़ एशियाई बाजारों में गिरावट का रुख है. जापान, दक्षिण कोरिया, जकार्ता, ताइवान में भी नरमी है. कल से चालू वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही कार्य परिणामों की घोषणा शुरू होगी. कम्पनियों के कार्य परिणामों की घोषणा को लेकर निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं.