लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 में शामिल हुए. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेल्थ टेक कॉन्क्लेव 1.0 में कहा कि इस क्षेत्र का जो सबसे बड़ा कंज्यूमर मार्केट है, वह उत्तर प्रदेश है.
उत्तर प्रदेश, यानी 25 करोड़ की इस आबादी के साथ ही अगल-बगल के जो राज्य हैं, वहां की भी और कई देशों की स्वास्थ्य सुविधाओं का भार भी उत्तर प्रदेश में आता है. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनके मार्गदर्शन में भारत सरकार के साथ मिलकर पिछले 8-9 वर्षों के अंदर स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करने में सफलता प्राप्त की है.
साल 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर कुल 40 मेडिकल कॉलेज थे और उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 81 मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हैं, 2 AIIMS हैं. गत 11 सालों में इस क्षेत्र में हुए व्यापक परिवर्तनों के कारण लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना आसान हुआ है.