जयपुरः आज नीट (यूजी) परीक्षा-2026 आयोजित होगी. जयपुर में 106 परीक्षा केंद्रों पर करीब 40 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है. परीक्षा में सुरक्षा, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट (यूजी) परीक्षा 2026 आयोजित होगी. शांतिपूर्ण व निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई.
जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने निर्देश दिए. संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार पुलिस बल की तैनाती. अनाधिकृत प्रवेश पर पूर्णतः रोक , सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या सामग्री के प्रसार पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए है.
परीक्षा दिवस पर परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी, साइबर कैफे व अन्य संबंधित दुकानों को बंद रखा जाए, जिससे किसी प्रकार की अनियमितता की संभावना न रहे, उन्होंने जयपुर नगर निगम को परीक्षा केंद्रों के आसपास साफ-सफाई, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है.