राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 जिलों के लिए बारिश और तूफानी हवा का येलो अलर्ट जारी

राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 जिलों के लिए बारिश और तूफानी हवा का येलो अलर्ट जारी

जयपुरः प्रदेश में आज फिर मौसम का मिजाज बदलेगा. 9 जिलों के लिए बारिश,मेघगर्जन और तूफानी हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में हल्के से माध्यम बारिश की संभावना है. चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली, बहरोड, खैरथल तिजारा, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर में हल्के से माध्यम बारिश होने की संभावना है. 

मेघगर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे गति से तूफानी हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, अलवर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया था. 

अधंड़,बादल और हल्की बारिश की संभावनाः
मौसम विभाग के अनुसार आज से नए पश्चिमी विक्षोभ का दौर शुरू होगा. राजधानी में जयपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. कल जयपुर के आस-पास के एरिया में तेज अधंड़,बादल और हल्की बारिश की संभावना है.