पंचायत चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, 3 दिन में जिला परिषद-पंचायत समिति के 3,604 नामांकन दाखिल

पंचायत चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन, 3 दिन में जिला परिषद-पंचायत समिति के 3,604 नामांकन दाखिल

जयपुर : पंचायत चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन है. 3 दिन में जिला परिषद-पंचायत समिति के 3,604 नामांकन दाखिल हुए. शुरुआती सुस्ती के बाद कल नामांकन को लेकर जबरदस्त तेजी आई. पहले चरण में राजस्थान के 16 जिलों में  पंचायत चुनाव होंगे.

जिला परिषद सदस्यों के लिए 3 दिन में 651 नामांकन पत्र दाखिल हुए. कल अलवर 64 और बाड़मेर 56 नामांकन के साथ सबसे आगे रहे. वहीं जयपुर में अब तक 48 नामांकन पत्र ही दाखिल हो सके हैं. पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 दिन में 2,953 नामांकन पत्र दाखिल हुए. आज को नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पर्चे आने की उम्मीद है.

पंचायत चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन
-3 दिन में जिला परिषद-पंचायत समिति के 3,604 नामांकन दाखिल
-शुरुआती सुस्ती के बाद कल नामांकन को लेकर जबरदस्त तेजी आई 
-पहले चरण में राजस्थान के 16 जिलों में होंगे पंचायत चुनाव
-जिला परिषद सदस्यों के लिए 3 दिन में 651 नामांकन पत्र दाखिल
-कल अलवर 64 और बाड़मेर 56 नामांकन के साथ सबसे आगे रहे 
-वहीं जयपुर में अब तक 48 नामांकन पत्र ही हो सके दाखिल 
-पंचायत समिति सदस्यों के लिए 3 दिन में 2,953 नामांकन पत्र दाखिल
-आज को नामांकन के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पर्चे आने की उम्मीद