जयपुरः नेपाल की नई बालेन्द्र शाह की सरकार की सख्ती से व्यापार का नुकसान हुआ है. भारत के बाजार से सामान खरीदने पर नेपाल में 80% कस्टम ड्यूटी लागू की गई है. 100 नेपाली रुपए (63 रु.) से ज्यादा का सामान होने पर 80% कस्टम ड्यूटी है. इस फैसले के बाद धारचूला से दार्जीलिंग तक के बाजार सुनसान दिख रहे है. सीमावर्ती भारतीय बाजारों से नेपाली बड़ी संख्या में खरीदारी करते हैं.
भारत-नेपाल की 1,750 किमी सीमा पर बसे इलाकों में फैसले का विरोध शुरू किया गया है. नई सरकार पर भारत का सामान नेपाल में आने से रोकने का आरोप है. नेपाल के लोग सदियों से भारत से बहुत सा जरूरी सामान खरीदते आए हैं. राशन, दवा, कपड़े, बर्तन, मोबाइल, शादी का सामान, वाहन इनमें शामिल है. बालेन्द्र शाह के भारत विरोधी रवैये से लाखों नेपालियों की तकलीफ बढ़ी है. इसके साथ ही सीमावर्ती शहरों में भारतीय कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ है.