कोटाः कोटा में हैंगिंग ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ट्रेलर और बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि अहमदाबाद की तरफ से आई बस भिंड-मध्य प्रदेश जा रही थी. इसी दौरान ट्रेलर से टक्कर में ये हादसा हो गया. बस डिवाइडर क्रॉस करके गलत दिशा में चली गई थी. सभी मृतक भिंड-मध्य प्रदेश के ही बताए जा रहे है.