नई दिल्लीः संसद में आज देश का आम बजट पेश होगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026-27 पेश करेंगी. सुबह 11 बजे शुरू होने वाला यह उनका लगातार 9वां बजट होगा. NDA सरकार के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद यह दूसरा पूर्ण बजट होगा, बजट में टैक्स सरलीकरण और महंगाई से राहत पर खास फोकस की उम्मीद है. सरकार पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाने पर भी जोर दे सकती है.
बजट में रक्षा, बुनियादी ढांचा और बिजली क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं संभव है. अफोर्डेबल हाउसिंग और कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण पर भी ध्यान रहने की संभावना है. आम बजट को लेकर समाज के हर वर्ग में उत्साह और उम्मीदें बनी हुई है.