राव दूदाजी की प्रतिमा का अनावरण; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- राजस्थान की धरती वीरों की धरती रही

राव दूदाजी की प्रतिमा का अनावरण; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- राजस्थान की धरती वीरों की धरती रही

नागौर: राव दूदाजी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद ऐसी सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहा हूं. विशेष रूप से गजेंद्रसिंह शेखावत सहित पूरी को धन्यवाद. जिन्होंने मुझे इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया.

हम सभी राव दूदाजी की प्रतिमा के अनावरण के लिए आए हैं. यह पीढ़ी सदैव अपने पुरखों के बलिदानों को याद रखेगी. राजस्थान की धरती वीरों की धरती रही है. इस प्रतिमा में वीरता, न्याय प्रियता, नारी सम्मान की झलक दिखाई देती. राव दूदाजी की तलवार हमेशा न्याय और रक्षा के लिए तैयारी रही. राव दूदाजी की पोत्री मीराबाई का भी नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया.

इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर की ओर बढ़ रहा है. इसका परिणाम पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में देखा. रक्षा के क्षेत्र में भारतीय सेना आत्मनिर्भर बनी. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान घुटनों पर आया. मेड़तिया कूल भूषण वीर शिरोमणि राव दूदाजी राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण किया गया. मेड़ता के संस्थापक राव दूदाजी राठौड़ की अश्वरोही प्रतिमा का अनावरण किया गया.