राजस्थान में मानसून के मंगल प्रवेश को लेकर बड़ा अपडेट, राजस्थान में 3 जुलाई तक हो सकता मानसून का प्रवेश

राजस्थान में मानसून के मंगल प्रवेश को लेकर बड़ा अपडेट, राजस्थान में 3 जुलाई तक हो सकता मानसून का प्रवेश

जयपुरः प्रदेश में मानसून के मंगल प्रवेश को लेकर अपडेट आया है. राजस्थान में 3 जुलाई तक मानसून का प्रवेश हो सकता है. बंगाल की खाड़ी से प्रदेश की तरफ मानसूनी हवाएं बढ़ रही है. दक्षिण पूर्व राजस्थान में 2-3 जुलाई को मानसून प्रवेश कर सकता है. इसके बाद ज्यादातर जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इन दिनों प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गर्मी का भीषण प्रकोप है. हालांकि इस बार 1901 के बाद से 5वीं बार इस वर्ष जून में 40% कम बारिश हुई.    

इस वर्ष जून में पूरे देश में सिर्फ 99.5 मिमी बारिश दर्ज हुई. इससे पहले जून 2009 में सिर्फ 87.6 मिमी बारिश हुई थी. इस वर्ष जुलाई में भी देशभर में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है. जुलाई में देश के कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा तापमान रहेगा.