नई दिल्लीः आज से कई वित्तीय और गैर-वित्तीय बदलाव लागू होने जा रहे है. UPI से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग तक होने वाले बदलाव शामिल है. NPCI पुल ट्रांजेक्शन सुविधा बंद कर देगा. इसका मतलब है कि अब आप किसी से रिक्वेस्ट करके पैसे नहीं मंगा सकेंगे. इसका उद्देश्य यूजर सुरक्षा बढ़ाना और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है.
IRCTC वेबसाइट पर सिर्फ आधार सत्यापित यूजर ही टिकट बुक करा सकेंगे. पारदर्शिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नियमों में बदलाव होगा. पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर रखना महंगा होगा. स्पीड पोस्ट भेजने के लिए अब 19 से 93 रुपए तक महंगा. चेक क्लियरिंग के लिए 4 अक्टूबर से कंटीन्यू क्लियरिंग सिस्टम लागू होगा. अक्टूबर में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों सहित 21 दिन बैंक बंद रहेंगे.