नई दिल्ली : अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क रुबियो भारत दौरे पर आ रहे हैं. मार्क रुबियो कल से 4 दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. इस हाई-प्रोफाइल यात्रा में कई एजेंडों पर बात होगी. भारत को अमेरिकी ऊर्जा निर्यात बढ़ाना, क्वाड गठबंधन मजबूत करना, लंबित अंतरिम ट्रेड डील को अंतिम रूप देना उद्देश्य है.
मार्क रुबियो दिल्ली के साथ कोलकाता, आगरा भी जाएंगे. 25-26 मई को जयपुर दौरे पर भी रहेंगे. दौरे से पहले रुबियो ने भारत की जमकर तारीफ की. उन्होंने भारत को एक महान साझेदार बताते हुए कहा कि अमेरिका रिकॉर्ड स्तर पर तेल और गैस का उत्पादन कर रहा है. भारत को जितना हो सके उतनी ऊर्जा बेचना चाहते हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबियो कल से 4 दिवसीय भारत यात्रा पर
-भारत यात्रा के दौरान जयपुर भी आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री
-मार्क रुबियो की यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत को अमेरिकी ऊर्जा निर्यात बढ़ाना,
-क्वाड गठबंधन मजबूत करना और लंबित ट्रेड डील को अंतिम रूप देना है
-दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार
-यह दौरा दोनों देशों के रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को देगा नई ऊंचाई
-अपने 4 दिवसीय प्रवास के दौरान मार्क रुबियो दिल्ली, कोलकाता,
-आगरा और जयपुर की यात्रा भी करेंगे