मानसून कमजोर...गर्मी और उमस ने पकड़ा जोर, बीते 8 दिन में महज 17.53 मिमी पानी ही बरसा

मानसून कमजोर...गर्मी और उमस ने पकड़ा जोर, बीते 8 दिन में महज 17.53 मिमी पानी ही बरसा

जयपुरः अगस्त महीने के शुरुआत के साथ ही मानसून कमजोर पड़ने लग है. मौसम का मिजाज बदला बदला देखने को मिल रहा है जहां गर्मी और उमस ने जोर पकड़ लिय है. जबकि बारिश क दौर थम सा गया है. 

बीते 8 दिन में महज 17.53 मिमी पानी ही बरसा है. 31 जुलाई तक 84.71% ज्यादा बारिश थी, अब 56% कम है, जुलाई के मुकाबले बारिश का ग्राफ 28 फीसदी तक लुढ़का है. जून में 111.95 फीसदी तो जुलाई में 84.71 फीसदी राहत बरसी.  

मौसम विभाग का मानना एक हफ्ते और इंतजार करना होगा. 15 अगस्त से नया सिस्टम डवलप होने से मानसून फिर सक्रिय होगा. प्रदेश के पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश के आसार बन सकते है. अगस्त के आखिरी दो हफ्ते सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है.