पहाड़ों पर मौसम का बदला मिजाज, हिमाचल के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी... अलर्ट जारी

पहाड़ों पर मौसम का बदला मिजाज, हिमाचल के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी... अलर्ट जारी

शिमला: पहाड़ों पर मौसम का मिजाज बदल गया है. हिमाचल के कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी हुई. शिमला में अगले 2–3 घंटों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया गया है. शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है. खराब मौसम के चलते दोपहर के समय ही शहर में अंधेरा छा गया. IMD शिमला ने हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना जताई. 

क्षेत्र में तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है कुछ स्थानों पर झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. अचानक बदले मौसम के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. लोगों से अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने की अपील की. विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों और सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरते.