जयपुरः संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों की तो नियुक्ति हो चुकी है. लेकिन उनकी नई टीम का अब तक गठन नहीं हो पाया है. जबकि खुद हाईकमान ने पिछले दिनों अगले 15 दिनों में नई कार्यकारिणी गठन करने के भी निर्देश दिए थे. उधर सभी जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी की सूची भी प्रदेश नेतृत्व को भेज चुके है. जाहिर सी बात है नई कार्यकारिणी नहीं बनने से जिलों में संगठन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही है.
राजस्थान में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के सभी कप्तान तो बन चुके है,पर उनकी नई टीम का चयन नहीं हो पाया है. नियुक्तियों के बाद खुद कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली में बैठक के दौरान अगले 15 दिन में जिला कांग्रेस कमेटियों के गठन के भी निर्देश दिए थे. लेकिन 15 दिन के निर्देशों की मियाद से भी ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद अभी तक नई कमेटियों का गठन नहीं हुआ है. जबकि तमाम जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी की सूची प्रदेश नेतृत्व को भी भेज चुके है. नई टीमों का गठन नहीं होने से जिलों में संगठन की गतिविधियां काफी प्रभावित हो रही है. क्योंकि पुरानी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की पता है उनकी छुट्टी होना तो तय है. ऐसे में भला वो क्यों काम करेंगे.
आखिर कब होगा नई जिला कांग्रेस कमेटियों का गठन
संगठन सृजन अभियान के तहत हो चुके है सभी 50 जिला अध्यक्ष नियुक्त
लेकिन कार्यकारिणी का अब तक नहीं हुआ है गठन
सभी जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी की सूची भेज चुके है प्रदेश नेतृत्व को
हाईकमान ने 15 दिन में कमेटी गठित करने के दिए थे निर्देश
दरअसल प्रदेश नेतृत्व ने पंचायत चुनाव के चलते लिस्ट को किया होल्ड
अगर चुनाव घोषित नहीं हुए तो फिर जल्द कमेटियां हो जाएगी घोषित
अगर चुनाव हुए तो फिर रिजल्ट के बाद ही जारी होगी सूचियां
गुटबाजी पर ब्रेक लगाने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने रणनीति में किया बदलाव
क्योंकि चुनाव से पहले सूची जारी करने पर पार्टी को है विरोध की आशंका
इस बार 31 और 51 पदाधिकारियों की छोटी कार्यकारिणी रखने से बिगड़े समीकरण
दरअसल लेटलतीफी की सबसे बड़ी वजह है इस बार हाईकमान ने जिलों के आकार औऱ विधानसभा सीटों की संख्या के आधार पर छोटी कार्यकारिणी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं. ऐसे में 31 और 51 पदाधिकारियों की हो कार्यकारिणी गठित करनी होगी. लेकिन कईं नेताओं को कार्यकारिणी में नहीं लेने के चलते नाराजगी का खतरा मंडरा गया है. ऐसे में चुनाव से पहले जिलों में कोई बखेड़ा नहीं हो इसलिए प्रदेश नेतृत्व ने लिस्ट होल्ड करने के कदम उठाया. अभी अगले कुछ दिनों तक पार्टी पंचायत चुनाव की घोषणा होती है या नहीं होती है पहले इसका इंतजार करेगी. अगर चुनाव हुए तो लिस्ट रिजल्ट बाद जारी होगी और नहीं हुए तो फिर जल्द कमेटियां बना दी जाएगी.
पर जिस मकसद से संगठन सृजन अभियान शुरु हुआ औऱ जिला अध्यक्षों को पावरफुल बनाने का दावा किया था. ऐसे में अब तक नई टीम गठित नहीं करने से जिला अध्यक्ष फिलहाल थोड़े असहाय और अकेले नजर आ रहे हैं. क्योंकि नई टीम के साथ काम करने से संगठन को नई धार मिलती. वहीं पुराने पदाधिकारियों को जब पता है उनकी छुट्टी तय है तो फिर वो क्यों काम करेंगे. ऐसे में जिलों में पार्टी औऱ संगठन की गतिविधियां जरूर प्रभावित हो रही है.
जिला कांग्रेस कमेटियों का आखिर कब होगा गठन?
सभी 50 कप्तान की हुई नियुक्ति पर नई टीम का नहीं हुआ गठन
जिला अध्यक्ष कार्यकारिणी की सूचियां भी भेज चुके है प्रदेश नेतृत्व को
हाईकमान ने भी 15 दिनों में कार्यकारिणी बनाने का दिए थे निर्देश
पंचायत चुनाव की तारीखों के इंतजार के चलते अटकी कमेटियां
चुनाव नहीं हुए तो जल्द हो जाएगी लिस्ट जारी
चुनाव की घोषणा हुई तो फिर कार्यकारिणी होगी बाद में घोषित