दिल्ली में लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

दिल्ली में लगातार घट रहा यमुना का जलस्तर, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना

नई दिल्ली : दिल्ली में लगातार यमुना का जलस्तर घट रहा है. सुबह 10 बजे 207.30 मीटर यमुना का जलस्तर दर्ज किया गया.  हालांकि अभी भी खतरे के निशान से ऊपर यमुना बह रही है. 205.33 मीटर से तकरीबन 2 मीटर ऊपर यमुना नदी बह रही है.

वहीं दिल्ली-NCR में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली में ओखला बैराज के सभी गेट खोले गए हैं. दिल्ली में यमुना से सटे इलाकों में अभी भी जलभराव है. दिल्ली में कई जगह राहत कैंपों में भी पानी घुसा है. मयूर विहार में राहत कैंपों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है.