लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की गई. लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट किए गए. यूपी ATS ने लखनऊ से ISI से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया. 4 आंतकियों के पास से केमिकल से भरा कैन, 7 मोबाइल, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं.
बरामद मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं. ATS के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे. चारों संदिग्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी नंबरों से जुड़े थे. जो लखनऊ समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, रेलवे स्टेशनों व गाड़ियों में विस्फोट करने की फिराक में थे.
आतंकियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है. गिरोह का मुख्य सरगना साकिब उर्फ डेविल मेरठ के अगवानपुर गांव का रहने वाला है. जो नाई का काम करता था तथा सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आया.
लखनऊ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम:
-लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट
-यूपी ATS ने लखनऊ से ISI से जुड़े 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार
-4 आंतकियों के पास से केमिकल से भरा कैन,
-7 मोबाइल, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं
-बरामद मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं
-ATS के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर
-भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे
-चारों संदिग्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी नंबरों से जुड़े थे
-जो लखनऊ समेत देश के प्रतिष्ठित संस्थानों, रेलवे स्टेशनों व गाड़ियों में विस्फोट करने की फिराक में थे
-आतंकियों की पहचान साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक,
-लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब के रूप में हुई है
-गिरोह का मुख्य सरगना साकिब उर्फ डेविल मेरठ के अगवानपुर गांव का रहने वाला है
-जो नाई का काम करता था तथा सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के संपर्क में आया