48 घंटे तेज गर्मी... उसके बाद गिरेगा तापमान, कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश की संभावना

48 घंटे तेज गर्मी... उसके बाद गिरेगा तापमान, कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश की संभावना

जयपुरः राजस्थान में 12 मार्च के बाद तापमान में गिरावट आएगी. अभी प्रदेश में सामान्य से 4 से 10 डिग्री ज्यादा तापमान चल रहा है. कई शहरों में पारा 36 से 40 डिग्री के बीच पहुंच गया है. बाड़मेर सबसे गर्म, अधिकतम तापमान 40.4डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अगले 3-4 दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है. 

10-11 मार्च को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में हीटवेव की संभावना है. अगले 48 घंटे तापमान में खास बदलाव नहीं है. 12 मार्च से तापमान में हल्की गिरावट के संकेत है. 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. 14-15 मार्च को कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. मौसम बदलने से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट के आसार है.