नेपाल की जेल में झड़प... 5 किशोरों की मौत, एक दिन और बढ़ाया गया कर्फ्यू

नेपाल की जेल में झड़प... 5 किशोरों की मौत, एक दिन और बढ़ाया गया कर्फ्यू

नई दिल्लीः नेपाल की जेल में झड़प में 5 किशोरों की मौत हो गई है हिंसक प्रदर्शनों के दौरान देशभर की जेलों से 7000 कैदी फरार हो गए है. जेलों से भागने की कोशिश में मंगलवार को झड़प हुई. इस दौरान नौबस्ता क्षेत्रीय जेल के सुधार गृह में 5 किशोरों की  मौत हुई. घटना के दौरान जेल से 149 कैदी और 76 किशोर भाग गए. 

हालात को देखते हुए नेपाल में एक दिन और कर्फ्यू बढ़ाया गया है. नेपाल में शुक्रवार तक कर्फ्यू बढ़ाया गया है. नेपाली सेना ने कल तक कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया है. सुबह से शाम तक निषेधाज्ञा और शाम से अगले दिन सुबह तक कर्फ्यू रहेगा. 

नेपाल में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू है. सुबह और शाम 2-2 घंटे कर्फ्यू में ढील दी गई है. निषेधाज्ञा के समय सिर्फ अत्यावश्यक काम से ही बाहर निकलने की अनुमति है.