नए साल पर प्रमोट होंगे 59 IAS, 2 IAS बनेंगे अतिरिक्त मुख्य सचिव, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः इस बार 2026 के पहले दिन नववर्ष पर 59 आईएएस प्रमोट होंगे. कार्मिक विभाग और सीएस के स्तर पर इसे लेकर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. 

हर वर्ष के अंत तक आईएएस अधिकारियों को नए साल पर तोहफा मिलता है और इस बार भी इसे लेकर प्रक्रिया की गई है. 

2 IAS बनेंगे अतिरिक्त मुख्य सचिव
1996 बैच के आईएएस अजिताभ शर्मा,आलोक गुप्ता बनेंगे प्रमुख सचिव से एसीएस .

ये दो आईएएस बनेंगे प्रमुख सचिव 
2001 बैच के आईएएस डॉ.के.के.पाठक और नवीन जैन बनेंगे प्रमुख सचिव.  केन्द्र में होने से पाठक को मिलेगा परफॉर्मा प्रमोशन.

ये 10 अधिकारी बनेंगे सचिव 
2010 बैच के आईएएस प्रकाश राजपुरोहित,डॉ.जितेन्द्र सोनी,इंद्रजीत सिंह,नेहा गिरी,विश्वमोहन शर्मा,कन्हैयालाल स्वामी,नलिनी कठोतिया,राजेन्द्र विजय,प्रज्ञा केवलरमानी और महावीर प्रसाद बनेंगे सचिव .

इनमें से प्रकाश राजपुरोहित,इंद्रजीत सिंह हैं केन्द्र में, मिलेगा परफॉर्मा प्रमोशन. 

2013 बैच के 23 आईएएस का कनिष्ठ से चयन वेतन श्रृंखला में होगा प्रमोशन

2013 बैच के आईएएस आशीष गुप्ता,नथमल डिडेल,नम्रता वृष्णि,कानाराम,अंशदीप,आलोक रंजन,नगिक्या गोहेन, अरविंद कुमार पोसवाल,प्रदीप के गवांडे,महावीर प्रसाद मीणा,रामदयाल मीणा,खजान सिंह,एम.एल.चौहान,डॉ.रश्मि शर्मा,एल.एन.मंत्री,इकबाल खान,कल्पना अग्रवाल, मनीषा अरोड़ा, पुष्पा सत्यानी,श्रुति भारद्वाज,अरुण कुमार पुरोहित,मुकुल शर्मा,अजय सिंह राठौड़ का चयन वेतन श्रृंखला में होगा प्रमोशन. 

इनमें आशीष गुप्ता,अंशदीप हैं केन्द्र में,इसलिए मिलेगा परफॉर्मा प्रमोशन. 

2017 बैच के 10 आईएएस का वरिष्ठ वेतन शृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में होगा प्रमोशन

2017 बैच के आईएएस उत्सव कौशल,गौरव सैनी, श्वेता चौहान,अवधेश मीना, देवेन्द्र कुमार, सुशील कुमार, अक्षय गोदारा, श्रीनिधि बीटी,डॉक्टर सौम्या झा, महेन्द्र खड़गावत का होगा प्रमोशन. 

2022 बैच के 12 आईएएस होंगे कनिष्ठ से वरिष्ठ वेतन शृंखला में प्रमोट 

2022 बैच के आईएएस यक्ष चौधरी,प्रीतम कुमार,यशार्थ शेखर,डॉ.अंशु प्रिया,सक्षम गोयल, दिव्यांश सिंह, श्रद्धा गोम, मोहित कसनिया,भाईसारे शुभम अशोक,सोनिका कुमारी, श्रेष्ठा श्री, चारू होंगी वरिष्ठ वेतन शृंखला में प्रमोट.

इसी तरह आईपीएस और आईएफएस की भी प्रमोशन प्रक्रिया जल्द पूरी होगी.