बारां: NH-27 पर कार देर रात आग का गोला बन गई. आग से कार जलकर पूरी तरह खाक हो गई. परिवार ग्वालियर से कैंचीधाम जा रहा था. देर रात करीब 2 बजे कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. कार चालक MP ग्वालियर निवासी संदीप कुशवाह की सूझबूझ से परिवार की जान बची.
कार के हिटिंग होते ही कार चालक ने परिवार को सड़क किनारे एक ढाबे पर उतारा. फिर, कुछ ही देर बाद कार एनएच 27 पर आग का गोला बन गई. किशनगंज थाना क्षेत्र का ये मामला है.