चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा से दुःखद और दर्दनाक खबर सामने आई है. निंबाहेड़ा के मिंडाना गांव में करंट से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. खेत पर फसल को पानी देने गए लीलाराम और हरविंदर की मौत हो गई. थ्री फेज बिजली के तारों की चपेट में आकर दर्दनाक हादसा हुआ. शाम को चरवाहे ने दोनों को खेत में अचेत अवस्था में देखा.
सूचना मिलते ही ग्रामीण और सरपंच मौके पर पहुंचे. सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल भिजवाया. निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया. लीलाराम का इकलौता बेटा था हरविंदर के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूटा है.