गोमाना में तेज रफ्तार ट्रोले का कहर, सड़क किनारे चल रहे राहगीर को रौंदा, शव के उड़े चिथड़े

गोमाना में तेज रफ्तार ट्रोले का कहर, सड़क किनारे चल रहे राहगीर को रौंदा, शव के उड़े चिथड़े

प्रतापगढ़ः गोमाना में तेज रफ्तार ट्रोले का कहर देखने को मिला. सड़क किनारे चल रहे राहगीर को ट्रोले ने रौंद दिया. टक्कर के बाद ट्रोला करीब 300 फीट तक युवक को घसीटता रहा. तेज रफ्तार ट्रोला चालक नहीं रुका और वाहन भगाता रहा. युवक के शव के चिथड़े उड़ गए, ऐसे में मौके पर हाहाकार मच गया. 

गनीमत रही एक किलोमीटर तक रास्ते में कोई अन्य वाहन नहीं आया. नहीं तो जयपुर जैसा बड़ा हादसा हो सकता था. एक किलोमीटर बाद ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर पिटाई की, लेकिन भीड़ का फायदा उठा चालक फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा. युवक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया.