RAS क्लब की तर्ज पर IAS का हाईटेक संस्थान, जयपुर में 34 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक भवन, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः आरएएस क्लब की तर्ज पर आईएएस अधिकारियों का अलग से बड़ा संस्थान ओटीएस में बनने जा रहा है. 34 करोड़ की लागत से बनने वाले इस बड़े संस्थान में मौजूदा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों को हाईटेक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. 

आईएएस अधिकारियों के लिए अलग अलग जरूरतों के हिसाब से जयपुर में एक बड़ा केंद्र की जरूरत महसूस की जाती रही है. खास तौर पर आरएएस क्लब बनने के बाद आईएएस के उतने ही स्तरीय निर्माण वाले बड़े भवन की जरूरत के मद्देनजर हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान - HCM RIPA में 34 करोड़ की लागत से यह भवन बनकर लगभग तैयार होने वाला है.

जयपुर  में IAS अधिकारियों के लिए बन रहा अत्याधुनिक भवन 

भवन को बनाया जा रहा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 
भवन का नाम "सेंटर सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट" रखा गया 

जयपुर स्थित HCM RIPA कैंपस में बन रहा भवन 

इस भवन में IAS और रिटायर IAS बन सकते है सदस्य 

इस भवन में सदस्य बनने के लिए ONLINE लिए गए आवेदन 

2100 रुपए के साथ 31 मार्च तक मांगे गए थे इसके लिए आवेदन 

इस भवन की आजीवन सदस्यता के लिए सेवारत अधिकारियों की 1 लाख रूपए, सेवानिवृत IAS के लिए 75 हजार रूपए रखी गई है फीस

फीस को तीन किश्तों में दो माह के अंतराल में जमा कराने का रखा गया प्रावधान

एक बार दिए जानेवाला शुल्क लिया जाएगा जिसमें 5000 रुपए की राशि वापस देय होगी.

60 साल से कम मौजूदा आईएएस अधिकारियों के लिए 1 लाख की है सदस्यता फीस

साठ साल से ऊपर वाले रिटायर्ड अधिकारियों के लिए 75000 की होगी फीस.

इसे एक बार या तीन किश्तों में  देने का प्रावधान है.

सदस्यों से या तो 3000 रुपए वार्षिक फीस ली जाती है. या एक बार 30000 की राशि जमा होगी.

75 साल से ऊपर की आयु वाले सदस्यों के लिए शून्य राशि ली जायेगी.

इसमें एक कॉन्फ्रेंस हॉल और एक 450 की क्षमता वाला बैंकवे हॉल होगा.

106 लोगों की क्षमता वाला कैफे, बार और लाउंज, 60 लोगों की क्षमता के लिए डाइन जोन, 140 लोगों की क्षमता वाला डाइनिंग रेस्तरां होगा.

इसमें एक थियेटर,3 सूइट और 7 एक्जीक्यूटिव कमरे हैं.साथ ही एक डिजिटल लाइब्रेरी भी इसमें होगी.  

इसके रिजुवनेशन जोन में स्पा, जकूजी, सोना बाथ, अत्याधुनिक सैलून और जिम हैं.

22 सितंबर 2023 को इसका शिलान्यास हुआ था और इसका निर्माण जून, जुलाई में पूरा होने के आसार हैं.

RSRDC इसका निर्माण करा रही है.

पूर्व में 2024 में इसका निर्माण पूरा होना था लेकिन बाद में और फंड जुटाकर इसके निर्माण कार्य को गति दी गई है.