करौली: हिण्डौन सिटी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में पिता-पुत्र और दामाद की मौत हुई. परिवार का ही एक युवक घायल हुआ है. हादसे में अलीपुरा निवासी यशवेंन्द्र जाटव व उसके पुत्र गौरव जाटव की मौत हुई. यशवेंन्द्र के दामाद जटनगला निवासी धर्मेंद्र जाटव की भी मौत हुई. भतीजा मुनीम जाटव घायल हुआ है.
चारों लोग पनबेडा गांव से अलीपुरा लौट रहे थे. रास्ते में श्मशान घाट मोड़ पर हादसा हुआ. सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को हिंडौन जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. DSP मुनेश कुमार मीणा भी पहुंचे जिला अस्पताल, घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली.