T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच भारत को बड़ा झटका ! क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

T20 World Cup: टी-20 वर्ल्ड कप के बीच भारत को बड़ा झटका ! क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

नई दिल्लीः टी-20 वर्ल्ड कप के बीच भारत को बड़ा झटका लगा है. क्रिकेटर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हो गए है. सेहत बिगड़ने के चलते इंडिया टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हुए है. अभिषेक शर्मा को पेट में इंफेक्शन के चलते दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिषेक शर्मा के नामीबिया के खिलाफ खेलने की उम्मीदें अब ना के बराबर है. भारत को नामीबिया के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच 12 फरवरी को खेलना है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर खेला जाना है. ऐसे में फिलहाल खिलाड़ी को लेकर सस्पेंस बरकरार है कि आखिर नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं. बता दें कि टर्नामेंट में भारत ने पहले मैच को अपने नाम किया है. यूएसए के खिलाफ भारत ने मुकाबले में जीत दर्ज की. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शेड्यूल
12 फरवरी- भारत vs नामीबिया
15 फरवरी- भारत vs पाकिस्तान
18 फरवरी- भारत vs नीदरलैंड्स