जयपुरः राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने घोषणाएं की. 690 करोड़ के नए सड़क कामों की घोषणा की. पुरानी पेयजल पाइप लाइन बदलने के लिए 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे. 220 करोड़ रुपए के पेयजल के काम होंगे. बिजली के नए GSS का निर्माण किया जाएगा. कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा. MSME के नए आवेदन अब जिला उद्योग केंद्र में प्रोसेस होंगे. स्कूल कॉलेजों में नए सब्जेक्ट और नए काम होंगे.
ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स शुरू होंगे. केंद्र के सहयोग से कोटा के ट्रिपल आईटी को AI हब बनाया जाएगा. मेडिकल कॉलेज कोटा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी. कोटा के अस्पतालों में 25 करोड़ के काम होंगे. 75 हजार स्कूली बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्में दिए जाएंगे. एक लाख महिलाओं को सेल्फ डिफेंस, काउंसलिंग की ट्रैनिंग दी जाएगी. अंबेडकर OBC छात्रावासों की सीटें बढ़ेगी.
नए वेटरनरी अस्पताल, सब सेंटर खोले जाएंगेः
रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में सफारी सुविधााओं पर 25 करोड़ खर्च होंगे. नए वेटरनरी अस्पताल, सब सेंटर खोले जाएंगे. बीकानेर के लूणकरणसर में मिनी सचिवालय और लूणी में नया पुलिस थाना बनाया जाएगा. राज्य कर्मचारियों को 2 साल सेवा के बाद केंद्र में चयन होने पर अब वेतन भत्तों की वसूली नहीं की जाएगी. किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता देने के लिए सरकारी जमीन की पट्टी का सस्ती दर पर आवंटन होगा.