राजस्थान की लंबित भर्तियों को लेकर होगी समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में होगी समीक्षा बैठक

राजस्थान की लंबित भर्तियों को लेकर होगी समीक्षा बैठक, मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में होगी समीक्षा बैठक

जयपुर: राजस्थान की लंबित भर्तियों को लेकर समीक्षा बैठक होगी. मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होगी. 4 जून को सचिवालय के चिंतन समिति कक्ष में बैठक होगी. 53,749 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती पर चर्चा होगी. मेडिकल जांच और मेरिट निर्धारण में देरी पर रिपोर्ट मांगी. 

300 अतिरिक्त SI और 9000 कांस्टेबल पदों की वित्तीय स्वीकृति एजेंडे में है. सफाई कर्मचारी भर्ती के 24,793 पदों पर नियम संशोधन की समीक्षा होगी. ग्राम विकास अधिकारी के 3430 पदों की वित्तीय स्वीकृति पर चर्चा होगी. नर्सिंग और पैरामेडिकल के 2000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा होगी. 

600 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती कार्रवाई पर भी मंथन होगा. PHED में सपोर्ट इंजीनियर के 3000 पदों की स्वीकृति पर चर्चा होगी. शारीरिक शिक्षक भर्ती के 590 पदों का मामला भी बैठक के एजेंडे में शामिल है. वित्त विभाग में लंबित भर्ती प्रस्तावों की समीक्षा होगी. संबंधित विभागों के ACS, प्रमुख सचिव और सचिव बैठक में मौजूद रहेंगे.