जैसलमेर के नाचना में ACB की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप

जैसलमेर के नाचना में ACB की कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप

जैसलमेर: जैसलमेर के नाचना में ACB ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को ट्रैप किया है. उपनिवेशन विभाग के पटवारी लखबीर यादव को ट्रैप किया है. परिवादी की शिकायत पर ACB ने गोपनीय सत्यापन कराया. 

जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाया गया. जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की रकम दी, एसीबी टीम ने दबिश दी. रिश्वत की पूरी राशि भी ACB ने बरामद की. गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है.

ACB की टीम आरोपी पटवारी के सरकारी आवास पर भी पहुंची. आवास पर दस्तावेज और संपत्तियों की गहन जांच की जा रही है. बैंक खातों और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे है.

जैसलमेर के नाचना में ACB की कार्रवाई: 
-50 हजार की रिश्वत लेते पटवारी ट्रैप
-उपनिवेशन विभाग के पटवारी लखबीर यादव को किया ट्रैप
-परिवादी की शिकायत पर ACB ने गोपनीय सत्यापन कराया
-जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद जाल बिछाया गया
-जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की रकम दी, एसीबी टीम ने दबिश दी
-रिश्वत की पूरी राशि भी ACB ने की बरामद
-गिरफ्तारी के बाद आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी 
-ACB की टीम आरोपी पटवारी के सरकारी आवास पर भी पहुंची
-आवास पर दस्तावेज और संपत्तियों की गहन जांच की जा रही
-बैंक खातों और अन्य रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे