जैसलमेर के नाचना में ACB की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ अभियंता 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

जैसलमेर के नाचना में ACB की बड़ी कार्रवाई, कनिष्ठ अभियंता 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

जयपुर : जैसलमेर के नाचना में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता रावल सिंह को ट्रैप किया है. ACB ने कनिष्ठ अभियंता को 30 हजार की रिश्वत लेते दबोचा है.

ACB ने  दलाल रूपाराम को भी दबोचा है. विद्युत कनेक्शन जारी करने के एवज में  रिश्वत मांगी थी. ACB ने जाल बिछाकर रंगे हाथों ट्रैप किया है. एडिश्नल SP ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई है. कार्यवाहक DG स्मिता श्रीवास्तव, DIG हरेंद्र महावर के निर्देश पर कार्रवाई की गई है.