नई दिल्लीः अभिनेता राजपाल यादव को जमानत मिली है. राजपाल को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिली है. राजपाल ने 1.5 करोड़ का ड्राफ्ट जमा कराया. कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर कराने का आदेश दिया है.
बता दें कि चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत मिली है. राजपाल यादव कुछ दिनों से दिल्ली में तिहाड़ जेल में चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे हैं दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई करते हुए अभिनेता को अंतरिम जमानत दी. इसके साथ ही अगले आदेश तक सजा पर भी रोक लगा दी गई है.
ये राहत राजपाल यादव को 18 मार्च तक के लिए मिली है. 18 तारीख को कोर्ट वापस सुनवाई करेगा. कोर्ट ने 18 मार्च को सुनवाई में राजपाल को VC या पर्सनली पेश होने को कहा है.