अदाणी एयरपोर्ट्स बनेगा डिजिटल नवाचार में अग्रणी, यात्रियों को अब मिलेगा AI से स्मार्ट और सहज अनुभव

अदाणी एयरपोर्ट्स बनेगा डिजिटल नवाचार में अग्रणी, यात्रियों को अब मिलेगा AI से स्मार्ट और सहज अनुभव

जयपुर : अदाणी एयरपोर्ट्स डिजिटल नवाचार में अग्रणी बनेगा. अदाणी एयरपोर्ट्स और आयनोस की बड़ी साझेदारी है. यात्रियों को अब AI से स्मार्ट और सहज अनुभव मिलेगा. एयरपोर्ट पर 24x7 बहुभाषी AI असिस्टेंट की सुविधा मिलेगी. 

सभी अदाणी एयरपोर्ट्स पर AI आधारित सेवा शुरू होगी. यात्रियों को अब फ्लाइट, गेट, बैगेज की जानकारी बस एक क्लिक पर मिलेगी. यात्रियों को व्यक्तिगत और संवादात्मक अनुभव मिलेगा. अदाणी एयरपोर्ट्स में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की नई उड़ान है.

आयनोस का एजेंटिक AI प्लेटफॉर्म इंटेलीमेट मदद करेगा. अब हिंदी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में सहायता मिलेगी. AAHL के CEO अरुण बंसल बोले कि यात्रियों का अनुभव और सहज बनेगा. आयनोस के सह संस्थापक सीपी गुरनानी बोले कि AI तकनीक से एयरपोर्ट अनुभव के मायने बदलेंगे.  ऐसे में यात्रियों की संतुष्टि और सेवा की गति दोनों बढ़ेगी.