जयपुरः शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम और द्वितीय भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए गए है. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ई प्रवेश पत्र जारी किए है. बोर्ड वेबसाइट से अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम और द्वितीय के 7759 पदों पर भर्ती होगी. लेवल प्रथम में 5636, लेवल द्वितीय में 2123 पदों के लिए भर्ती हो रही है.
17 से 20 जनवरी तक करीब 9.5 लाख अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे. 27 जनवरी को लेवल प्रथम सामान्य शिक्षा का प्रश्नपत्र होगा. 18, 19 और 20 जनवरी को प्रतिदिन दो पारियों में परीक्षा होगी. जयपुर सहित 14 जिलों में शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी.