कोर्ट और कॉलेज के बाद अब अस्पतालों को धमकी, RUHS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

कोर्ट और कॉलेज के बाद अब अस्पतालों को धमकी, RUHS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुरः कोर्ट, स्कूल, कॉलेज के बाद अब अस्पतालों को धमकी मिली है. RUHS अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. RUHS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल के पास धमकी का मेल आया है. ऐसे में आनन फानन में पुलिस और कंट्रोलरूम को सूचना दी गई. 

सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस और दमकल अस्पताल पहुंची. फिलहाल अस्पताल परिसर में गहन सर्च चल रहा है. लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.