फ्यूल और गैस के बाद अब पढ़ाई भी हुई महंगी, राजस्थान यूनिवर्सिटी ने नए सत्र से 10% फीस बढ़ाने का फैसला लिया

फ्यूल और गैस के बाद अब पढ़ाई भी हुई महंगी, राजस्थान यूनिवर्सिटी ने नए सत्र से 10% फीस बढ़ाने का फैसला लिया

जयपुरः फ्यूल, गैस के बाद अब पढ़ाई भी महंगी हो गई है. राजस्थान यूनिवर्सिटी ने नए सत्र से 10% फीस बढ़ाने का फैसला लिया है. इसमें यूजी-पीजी कोर्स से लेकर पीएचडी तक शामिल है. पिछले 10 साल में फीस डबल हुई है. 2016-17 में आरयू में पीएचडी की फीस 29 हजार थी, अब 54,860 लगेंगे. 

यूजी पीजी, सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स से लेकर परीक्षा फीस, डुप्लीकेट डिग्री, माइग्रेशन, मार्कशीट तक की फीस बढ़ी है. इस फैसले से करीब 3 लाख से अधिक स्वयंपाठी विद्यार्थी भी प्रभावित होंगे.